
Team India: बंदे में है दम! ऋतुराज, राहुल और रियान का धमाल, बनेंगे सीनियर्स के लिए खतरा?
AajTak
टीम इंडिया में एंट्री के लिए कई युवा खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, इनमें से कई ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाया है. ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, राहुल त्रिपाठी समेत कई ऐसे प्लेयर्स हैं जो लगातार टीम इंडिया में आते-जाते रहते हैं. अब एक बार फिर उनके बल्ले से रन निकलना टीम मैनेजमेंट के लिए ऑप्शन देता है.
साल 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से मंथन शुरू हो गया है. एक साल से भी कम का वक्त बचा है और अलग-अलग सीरीज़ में कई खिलाड़ी आजमाए जा रहे हैं. लेकिन वर्ल्ड कप के पूल में आने के लिए कई खिलाड़ियों ने दावा भी ठोकना शुरू कर दिया है, जिनमें से एक युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 ओवर के भीतर दोहरा शतक जड़ दिया. कमाल की बात तो ये रही कि इस पारी में ऋतुराज ने एक ही ओवर में 7 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ऋतुराज ने ना सिर्फ इस पारी बल्कि पिछले कुछ वक्त में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं, ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं.
क्लिक करें: ऋतुराज गायकवाड़ का धमाका, एक ओवर में जड़े 7 छक्के, यूपी के खिलाफ बनाया तूफानी दोहरा शतक घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज का कमाल ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में महाराष्ट्र की ओर से 220 रनों की पारी खेली. 159 बॉल में ऋतुराज ने 220 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल रहे. लिस्ट-ए क्रिकेट में ऋतुराज का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 58 की औसत से 3758 रन बनाए हैं, इनमें 13 सेंचुरी शामिल हैं. लिस्ट-ए के अपने पिछले तीन मैच में ऋतुराज गायकवाड़ 1 दोहरा शतक, 1 शतक जड़ चुके हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने टी-20 मैच में भी एक सेंचुरी जड़ी थी. इंडियन प्रीमियर लीग में उनके दमदार प्रदर्शन के दमपर वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं. अभी तक 25 साल के ऋतुराज ने भारत के लिए 1 वनडे, 9 टी-20 मैच खेले हैं.
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣ Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥 Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
ऋतुराज के अलावा कौन चमका? विजय हजारे ट्रॉफी को ही देखें तो सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ ही कमाल करने में आगे नहीं हैं, बल्कि कई ऐसे बल्लेबाज और खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में दिखते रहते हैं और अब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग ने विजय हजारे ट्रॉफी में 174 रनों की पारी खेली है, वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. इन दोनों के अलावा एन. जगदीशन जिन्होंने 277 रनों की पारी खेल रिकॉर्ड बनाया था, तमिलनाडु के ही साई सुदर्शन इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. राहुल त्रिपाठी जिन्हें टीम इंडिया के लिए मौका मिल चुका है, वह भी सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. टीम इंडिया के सीनियर्स की बढ़ेगी टेंशन? विजय हजारे ट्रॉफी में रन बनाने वाले कई बल्लेबाज ऐसे हैं, जो अक्सर टीम इंडिया में चुने जाते हैं. ऋतुराज, राहुल त्रिपाठी को श्रीलंका या अन्य कुछ छोटी सीरीज में मौका मिला है. ऐसे में लगातार रन बनाने से वह सीनियर टीम में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वो भी तब जब टीम इंडिया ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. ऐसे में सीनियर प्लेयर की खराब फॉर्म इनके दावे को और भी मज़बूत करती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









