
Team India: फुल एक्शन मोड में BCCI, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर द्रविड़-रोहित से किए जाएंगे सवाल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब बीसीसीआई उस हार का पोस्टमार्टम करने जा रही है. मुंबई में होने वाली बैठक में राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण के साथ बीसीसीआई के अधिकारी समीक्षा करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के चलते मेन इन ब्लू का एकबार फिर से आईसीसी खिताब जीतने का सपना टूट गया. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब पर कब्जा जमाया था. टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद से ही बीसीसीआई एक्शन मोड में है.
एक जनवरी को होगी मुंबई में बैठक
बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को भंग कर दिया था. अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई अगले साल कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण के साथ भारत के टी20 विश्व कप प्रदर्शन में प्रदर्शन को लेकर एक समीक्षा बैठक करने जा रही है. यह बैठक एक जनवरी 2023 को मुंबई में होगी. टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद से ही राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे है.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में काफी बदलाव
उधर टीम प्रबंधन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में कई बदलाव किए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, संजू सैमसन और शुभमन गिल को स्क्वॉड में एंट्री मिली है. वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और केएल राहुल को श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है.
भारत ने टी20 श्रृंखला के लिए शिवम मावी, मुकेश कुमार और उमरान मलिक को भी बुलाया है. हार्दिक पांड्या को इस टी20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेलेगी जिसमें रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते दिखेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









