
Team India: पंत-राहुल ही नहीं इन प्लेयर्स पर भी चली सेलेक्टर्स की कैंची, अब वापसी मुश्किल!
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज़ 3 जनवरी से हो रहा है. सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस बार कई प्लेयर्स पर कैंची भी चलाई गई है.
श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो बड़ी चर्चा भी शुरू हो गई. सेलेक्टर्स ने इस बार सेलेक्शन में काफी सख्ती बरती है और कई बड़े नामों को टीम से बाहर किया गया है या फिर उनके पर कतरे गए हैं. केएल राहुल का डिमोशन हुआ, ऋषभ पंत को ड्रॉप किया गया लेकिन इन सबसे इतर कई अन्य बड़े फैसले भी टीम सेलेक्शन में किए गए हैं. भुवनेश्वर कुमार की छुट्टी सेलेक्टर्स ने इस बार भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं दी है. पिछले कुछ वक्त में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है, हालांकि अभी भी डेथ ओवर्स में उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी योगदान दिया है और रनों को रोकने, विकेट झटकने में भूमिका निभाई है. लेकिन 32 साल के भुवनेश्वर कुमार के लिए अब वापसी मुश्किल हो सकती है. टी-20 वर्ल्ड कप में भी भुवी रनों की रफ्तार रोकने में सफल हुए थे.
क्लिक करें: वनडे टीम से ड्रॉप होने पर शिखर धवन का छलका दर्द, लिखा- बात हार जीत की नहीं... संजू सैमसन के साथ फिर नाइंसाफी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी-20 टीम में तो जगह मिली है, लेकिन वनडे टीम में मौका नहीं मिला है. वनडे टीम से ऋषभ पंत को ड्रॉप किया गया तो संजू सैमसन के लिए मौका मिल सकता था. ऐसा संजू के साथ कई बार हुआ है जब उन्हें लगातार सीरीज में मौका नहीं मिला है, इस बार फिर संजू के साथ यही हुआ और जिसे फैन्स नाइंसाफी करार दे रहे हैं. इन प्लेयर्स पर सेलेक्टर्स का सख्त रुख श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज कई प्लेयर्स के लिए अच्छी खबर नहीं लाई है. केएल राहुल से उप-कप्तानी वापस ले ली गई है और हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पंड्या टी-20 में कप्तान बने हैं. साथ ही शिखर धवन को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है, ऋषभ को फिर से वनडे-टी-20 टीमों से बाहर रखा गया है. सूर्यकुमार यादव को ईनाम मिला है, जिन्हें टी-20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.श्रीलंका का भारत दौरा- • पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई • दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे • तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट
• पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी • दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता • तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









