
Team India: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 3 मैच, IPL ही बनेगा भारतीय टीम के सेलेक्शन का मंच
AajTak
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की ये आखिरी सीरीज है. अब इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान सामने आया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 11 जनवरी (गुरुवार) से शुरू हो रही है. इस सीरीज के जरिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 टीम में वापसी कर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. कोहली हालांकि व्यक्तिगत कारणों से पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे.
वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज
यह तीन मैचों की सीरीज काफी अहम है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेंगे. फिर भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में व्यस्त हो जाएंगे. आईपीएल के चंद दिनों बाद ही 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्व कप होना है.
🗣️ 🗣️ It will be a good challenge against the Afghanistan spinners and we are looking forward to it#TeamIndia Head Coach Rahul Dravid ahead of the #INDvAFG T20I series starting tomorrow @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Tr6P7zOMSL
टी20 वर्ल्ड कप में काफी कम समय बचा हुआ है, लेकिन ये तय नहीं है कि टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा. अफगानिस्तान सीरीज का नतीजा जो भी हो, लेकिन ये तीन मैच टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन का आधार नहीं होंगे. हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी ये जोर देकर कहा है कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ही वर्ल्ड कप टीम चुनी जाएगी. द्रविड़ ने माना कि भारतीय खिलाड़ियों को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों का मौका नहीं मिल पाया है.
IPL पर भी निर्भर रहना होगा: द्रविड़

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









