
Team India: टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, सामने आया शेड्यूल!
AajTak
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिहाज से ये मुकाबले काफी अहम साबित होंगे.
टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 3-3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके साथ ही मेन इन ब्लू साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैच भी खेलेगी, जिसके लिए भारत की दोयम दर्जे की टीम मैदान में उतरेगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ऑस्ट्रेलिया से मोहाली (20 सितंबर), नागपुर (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में खेलेगा. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम (28 सितंबर), गुवाहाटी (1 अक्टूबर) और इंदौर (3 अक्टूबर) में टी20 मैचों के साथ भारतीय टीम टी20 विश्व कप की तैयारियों को पूरा करेगी. भारत इसके बाद रांची (6 अक्टूबर), लखनऊ (9 अक्टूबर) और दिल्ली (11 अक्टूबर) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैच भी खेलेगा.
PAK के खिलाफ है भारत का पहला मैच
जो भारतीय खिलाड़ी टी 20 विश्व कप का हिस्सा होंगे, उनके वनडे सीरीज में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि वे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे. टी20 विश्व कप का सुपर-12 स्टेज 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'जैसा कि हमारे सचिव जय शाह ने हाल ही में कहा था कि हमारे पास एक समान स्ट्रेंथ की दो राष्ट्रीय टीमें उपलब्ध होंगी. इसलिए तीन वनडे मुकाबले ऐसे समय में खेले जाएंगे जब राष्ट्रीय टीम विश्व टी20 के लिए रवाना होगी.'
सूत्र ने आगे कहा, 'रोटेशन के अनुसार एक वनडे मुकाबला कोलकाता में आना था, लेकिन यह दुर्गा पूजा के समय होना था. ऐसे में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) त्योहार के समय पुलिस तैनाती नहीं कर पाती. इसलिए एक मैच दिल्ली को आवंटित किया गया है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









