
Team India: टी20 वर्ल्ड कप में कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह? सामने आया इस प्लेयर का नाम
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की इंजरी के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए थे. बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया था जिसके चलते कयासों का दौर जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं और उनके अगले 3-4 दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की उम्मीद है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं. बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर कयासों का दौर जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह लेने के लिए तैयार हैं और वह अगले 3-4 दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान हुआ था तो शमी को बतौर स्टैंडबाय चुना गया था.
मामलों की जानकारी रखने वाले सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'मोहम्मद शमी अगर फिट होते हैं तो वह पहली प्राथमिकता होंगे. वह अगले हफ्ते टीम से जुड़ेंगे.' शमी ने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ सकती है. लेकिन अनुभव को देखते हुए वह आईसीसी इवेंट का हिस्सा बनने के प्रबल दावेदार हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे.
कोविड-19 का शिकार हुए थे शमी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद शमी के अलावा स्टैंडबाय खिलाड़ियों के भी ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद है. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. हालांकि कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के चलते ंउनकी वापसी पर ब्रेक लग गया था. मोहम्मद शमी अब कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके हैं.
भारत का पहला मुकाबला PAK से
उधर टीम इंडिया अगले हफ्ते वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 और 12 अक्टूबर को दो मैच खेलेगी. इसके बाद मेन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो अभ्यास मैच खेलने हैं. टी20 विश्व कप 2007 की चैम्पियन टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










