
Team India: 'जडेजा भी तो नहीं खेल रहे', रोहित ने कोहली को ना खिलाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वर्ल्ड कप प्लेट में नहीं मिलेगा
AajTak
5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना वाला है. वर्ल्ड कप से पहले कई बड़े दिग्गजों के बयान आ रहे हैं. ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली और खुद के टी-20 क्रिकेट ना खेलने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत को वर्ल्ड कप प्लेट में सजा हुआ नहीं मिलेगा.
Rohit Sharma On Virat Kohli & Ravindra Jadeja: वर्ल्ड कप शुरू होने में अब दो महीने से कम का समय रह गया है. ऐसे में वेस्टइंडीज के दौरे पर ढेरों एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं. युवा खिलाड़ियों को खूब मौका दिया जा रहा हैं. आखिरी दो वनडे मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देकर नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. अब टी20 में भी वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से कई प्लेयर्स को आजमाया जा रहा हैं. कोहली और रोहित टी20 नहीं खेल रहे हैं. इस पर जब रोहित से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कड़क जवाब दिया.
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से रोहित और कोहली टी-20 क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. इसी को लेकर रोहित से मुंबई में इवेंट में सवाल किया गया कि क्या सेलेक्टर्स ने आप दोनों (विराट कोहली और रोहित शर्मा) को टी20 क्रिकेट में ओवरसाइड कर दिया?
रोहित ने इस पर कहा, 'पिछले साल भी हमने ऐसा ही किया था, तब टी20 वर्ल्ड कप था, हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला और अब हम टी20 नहीं खेल रहे हैं.' रोहित ने आगे कहा, 'आप सारे फॉर्मेट खेलकर वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं रह सकते. ये फैसला हमने दो साल पहले ही कर लिया था.' हिटमैन ने इस दौरान सवाल दाग दिया, "रवींद्र जडेजा भी टी20 क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, आपने उसके बारे में तो नहीं पूछा... मैं जानता हूं फोकस मेरे और विराट पर है.'
वनडे वर्ल्ड कप जीतना सपना है: रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने की संभावनाओं पर कहा, 'भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब है.' भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. रोहित बोले, 'मैंने कभी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता, इसे जीतना मेरा सपना है और हम इसके लिए फाइट करेंगे. वर्ल्ड कप जीतकर ही मुझे खुशी मिलेगी.' रोहित ने इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा, 'वर्ल्ड कप आपको प्लेट में सजा हुआ नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और हम 2011 से इसके लिए मेहनत कर रहे हैं.' भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








