
Team India: क्रिकेट से लेकर हॉकी तक... एशिया में बज रहा भारत का डंका, तीन महीने में जीते 3 बड़े खिताब
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया. खेल के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने बीते दिनों में काफी शानदार खेल दिखाया. एशियाई लेवल पर तो भारत का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है.
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने यादगार जीत हासिल की. 17 सितंबर (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए सिर्फ 50 रन बनाए. इसके बाद भारत ने 6.1 ओवरों में ही 51 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया. फाइनल में 6 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द मैच और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
भारतीय क्रिकेट टीम की अब अगली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में होनी है. फिर उसे वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेना है. देखा जाए तो खेल के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने बीते दिनों में काफी शानदार खेल दिखाया है. एशियाई लेवल पर तो भारत का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है. तीन महीनों में भारत को क्रिकेट ही नहीं... हॉकी और फुटबॉल के मैदान से भी अच्छी खबर मिल चुकी है.
जुलाई के महीने में फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास
बीते जुलाई में भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ (SAFF) Championship अपने नाम की थी. तब सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी थी. भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड नौवीं बार यह टूर्नामेंट जीता. इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में उसे विजयश्री हासिल हुई थी.
🇮🇳 INDIA are SAFF 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 for the 9️⃣th time! 💙 🏆 1993 🏆 1997 🏆 1999 🏆 2005 🏆 2009 🏆 2011 🏆 2015 🏆 2021 🏆 𝟮𝟬𝟮𝟯#SAFFChampionship2023 #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/3iLJQSeyWG
फिर अगस्त के महीने में हॉकी टीम ने किया कमाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











