
Team India: कोहली-रोहित को टी20 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताई वजह
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली थी. अब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसे लेकर अहम बयान दिया है. द्रविड़ ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कोहली और रोहित शर्मा को ब्रेक दिया गया है. द्रविड़ ने इस बात का भी खंडन किया कि उनकी टीम अलग-अलग फॉर्मेेट के लिए अलग कप्तान की नीति अपना रही है.
टीम इंडिया को वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले भी खेलने हैं. टी20 सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल नहीं किया गया है और हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पिछले साल टी20 विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के टी20 करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तीनों ने एक भी मैच नहीं खेला है.
अब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 टीम में नहीं होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. द्रविड़ ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कोहली और रोहित शर्मा को ब्रेक दिया गया है. द्रविड़ का मानना है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के लिए वर्कलोड मायने रखता है. बीसीसीआई की नई नीति के अनुसार इस साल के आईपीएल के दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखेगा.
क्लिक करें- जो दुनिया में कोई नहीं कर सका, किंग कोहली ने कर दिखाया... अपने नाम किया स्पेशल रिकॉर्ड
द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले कहा, 'वर्कलोड मैनेजमेंट आज खेल का अहम हिस्सा बन गया है. हम इन चीजों की समीक्षा करते रहते हैं. हमने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों (रोहित, विराट, केएल राहुल) को ब्रेक दिया. चोट का प्रबंधन और वर्कलोड मैनेजमेंट दो अलग चीजें हैं. हम जितना क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए इन दोनों में संतुलन बनाना होगा कि निकट भविष्य में हमारे लिए प्राथमिकता क्या है. साथ ही सुनिश्चित करना होगा कि हमारे बड़े खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहें.
आईपीएल में भाग लेंगे सीनियर्स: द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि वनडे विश्व कप की योजनाओं में शामिल खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे क्योंकि इससे उन्हें अपने टी20 स्किल का आकलन करने में मदद मिलेगी. द्रविड़ ने बताया, 'आईपीएल के मामले में एनसीए और हमारी मेडिकल टीम लगातार फ्रेंचाइजी के संपर्क में रहेगी और अगर कोई मसला या चोट होती है तो हम उसके साथ जुड़ेंगे. अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या कोई अन्य चिंता होती है तो बेशक मुझे लगता है कि बीसीसीआई के पास उन्हें हटाने का अधिकार है. लेकिन अगर वे फिट हैं तो हम उन्हें आईपीएल के लिए रिलीज रखेंगे क्योंकि यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









