
Team India: एक और हार... बड़े मैचों में धोखा दे रहा टीम इंडिया का 'टॉप ऑर्डर', दबाव नहीं झेल पाते हम
AajTak
टीम इंडिया का आईसीसी इवेंट्स में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. भारतीय खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में प्रेशर नहीं झेल पाते हैं और उन्हें अच्छी शुरुआत भी नहीं मिलती है. महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को 150 रनों के अंदर रोकने का मौका था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने लचर प्रदर्शन से यह मौका गंवा दिया.
आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय चुनौती समाप्त हो चुकी है. केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही करोड़ों भारतीय फैन्स की उम्मीदों पर भी तुषारापात हो गया.
देखा जाए तो आईसीसी इवेंट्स के दौरान बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ सालों से काफी निराशाजनक रहा है. भारतीय खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में प्रेशर नहीं झेल पाते हैं और उन्हें बल्ले से सही शुरुआत भी नहीं मिल पा रही है. इस सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को 150 रनों के अंदर रोकने का मौका था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग और डेथ ओवर्स में लचर प्रदर्शन से यह मौका गंवा दिया. दबाव के क्षणों में फास्ट बॉलर रेणुका सिंह की गेंदबाजी भी बिखरती हुई दिखाई पड़ीं.
क्लिक करें- सेमीफाइनल और रनआउट... हरमन के साथ रिपीट हुआ धोनी वाला बैड लक और हार गया भारत
... और जब बैटिंग की बारी आई तो भारतीय टीम ने 28 रनों पर ही शुरुआती तीन खिलाड़ियों के विकट गंवा दिए. इस दौरान शेफाली वर्मा (9 रन), स्मृति मंधाना (2 रन) और यास्तिका भाटिया (4 रन) कुछ खास नहीं कर पाईं. फिर हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने 69 रनों की पार्टनरशिप करके जरूर भारतीय पारी को ट्रैक पर ला खड़ा कर दिया था, लेकिन कप्तान का ऐन मौके पर रन-आउट होना भारत को भारी पड़ गया.
...जब इंग्लैंड के सामने बेबस दिखी टीम इंडिया
पिछले साल हुए मेन्स 20 वर्ल्डकप को याद करें तो सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 10 विकेट से धो डाला था. उस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए आगाज सही नहीं रहा और दूसरे ही ओवर में केएल राहुल चलते बने थे. फिर कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. हालांकि विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को 168 रनों का स्कोर बनाने में मदद की, जो उस पिच पर नाकाफी था. गेंदबाजी की बारी आई तो भारतीय प्लेयर्स प्रेशर में दिखाई दिए और वह एक विकेट तक नहीं चटका पाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









