
Team India: ‘आप देख रहे हो ना भगवान...’, टीम में चयन ना होने पर छलका पृथ्वी शॉ समेत युवा प्लेयर्स का दर्द
AajTak
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. कई प्लेयर्स को इन सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है, जिसके बाद प्लेयर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाराजगी जाहिर की है.
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का दौरा करना है. इन जगहों पर भारतीय टीम टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज़ खेल रही होगी. न्यूजीलैंड दौरे के लिए कुछ सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि बांग्लादेश दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. लेकिन कुछ ना ऐसे भी हैं, जो टीम में चयन ना होने से निराश हैं. टीम इंडिया के युवा सितारे पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, रवि बिश्नोई और उमेश यादव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर टीम चयन के बाद स्पेशल संदेश लिखा. जिसमें उन्होंने टीम में चयन ना होने पर निराशा प्रकट की और जबरदस्त वापसी की बात कही. बता दें कि पृथ्वी शॉ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार उन्हें नज़रअंदाज किया जा रहा है. पहले साउथ अफ्रीका, फिर आयरलैंड और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इन दौरों के लिए भी उन्हें शामिल नहीं किया गया है. पृथ्वी शॉ ने अपने पोस्ट में साईं बाबा की तस्वीर शेयर की और लिखा कि मुझे उम्मीद है आप सबकुछ देख रहे होंगे. वहीं अगर आईपीएल में चमकने वाले नीतीश राणा और रवि बिश्नोई की बात करें तो उन्हें टीम में मौका जरूर मिला था, लेकिन वह छोटी टीमों के खिलाफ था. हालांकि, इस बार न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही हार्दिक पंड्या और शिखऱ धवन की अगुवाई वाली टीमों में भी वह जगह नहीं बना पाए हैं.
Selection reviews feat Indian cricketers pic.twitter.com/rAkk7dpTfC
सोमवार शाम को टीम इंडिया का ऐलान किया गया और इसके तुरंत बाद ही इन सभी खिलाड़ियों का इस तरह का पोस्ट आ गया जो सोशल मीडिया पर भी एक जबरदस्त मसला बना. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 13 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि न्यूजीलैंड दौरा उसके एक हफ्ते बाद शुरू होगा. बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिकन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









