
Team India: अब राहुल द्रविड़ की छुट्टी तय? बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रहा BCCI!
AajTak
टीम इंडिया में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बोर्ड टी-20 फॉर्मेट खेलने के तरीके को बदलने पर विचार कर रहा है, ऐसे में इस फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान और सपोर्टिंग स्टाफ नियुक्त किया जा सकता है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को मिली हार के बाद काफी कुछ बदला है. टी-20 फॉर्मेट खेलने के तरीके, उसके मैनेजमेंट और खिलाड़ियों-स्टाफ में बदलाव की बात की जा रही है. पहले बीसीसीआई ने नई चयनकर्ता समिति बनाने का फैसला लिया और अब टीम मैनेजमेंट में बदलाव की तैयारी है. माना जा रहा है कि बोर्ड अब टी-20 फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान के साथ-साथ अलग कोच भी तैनात करने की तैयारी में है. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब इस ऑप्शन पर सख्ती से विचार कर रहा है कि टी-20 फॉर्मेट के लिए एक अलग कोच नियुक्त किया जाए. टीम का बिजी शेड्यूल ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी एक बड़ा सिरदर्द है, ऐसे में अब राहुल द्रविड़ का फोकस सिर्फ वनडे और टेस्ट पर शिफ्ट किया जा सकता है.
क्लिक करें: केवल केएल राहुल ही नहीं, बांग्लादेश से मिली टीम इंडिया को शर्मनाक हार के ये 5 भी ‘विलेन’ बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘बोर्ड इस बारे में विचार कर रहा है कि टी-20 फॉर्मेट के लिए अलग कोच लाया जाए. इसमें राहुल द्रविड़ को लेकर सवाल खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि टाइट शेड्यूल और फॉर्मेट की स्पेशलाइज़ टीम तैयार की जा रही है. टी-20 का शेड्यूल आगे टाइट होने जा रहा है, ऐसे में हमें भी बदलना होगा.’ अधिकारी का कहना है कि जनवरी तक टीम इंडिया को नया कप्तान और नया टी-20 सेटअप मिल सकता है. बता दें कि नई चयन समिति का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है, ऐसे में माना जा रहा है कि नई समिति ही टी-20 फॉर्मेट के नए कप्तान का ऐलान कर सकती है, जो हार्दिक पंड्या हो सकते हैं.
मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में नहीं सुधरा रिकॉर्ड!
बता दें कि राहुल द्रविड़ को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया का कोच बनाया गया था. उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार कई द्विपक्षीय सीरीज़ अपने नाम की, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में वैसा कमाल नहीं हो सका था. एशिया कप, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली हार के बाद अब नए तरीके की मांग की जाने लगी थी. टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही होती है, कई बार राहुल द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच की भूमिका में नज़र आते हैं. जो अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर हैं. ऐसे में अब यह संभव है कि टी-20 फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान और अलग कोचिंग स्टाफ आगे देखने को मिले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









