
TATA का कमाल! पेश की देश की पहली कूपे-स्टाइल एसयूवी 'CURVV', पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक का भी मजा
AajTak
Tata Curvv के प्रोडक्शन रेडी मॉडल से पर्दा उठा दिया गया है. ये देश पहली कूपे-स्टाइल एसयूवी है और फिलहाल मार्केट में इस एसयूवी का सीधा प्रतिद्वंदी और कोई नहीं है. आने वाले समय में फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉयन भी अपनी कूपे-स्टाइल एसयूवी Citroen Basalt लाने की तैयारी में है.
Tata Curvv Price and features: इंडियन SUV डिजाइन की दुनिया एक नई शुरुआत करते हुए, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपनी नई Tata Curvv को आधिकारिक रूप से पेश किया है. कंपनी ने टाटा कर्व के ICE (पेट्रोल-डीजल) और इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन से पर्दा उठाया है. बता दें कि ये देश पहली कूपे-स्टाइल एसयूवी है और फिलहाल मार्केट में इस एसयूवी का सीधा प्रतिद्वंदी और कोई नहीं है. कंपनी ने अभी केवल इसे प्रदर्शित मात्र किया है इसे आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए 7 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा. उसी वक्त इसकी कीमतों का भी ऐलान होगा. टाटा मोटर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कंपनी Tata Curvv EV यानी इलेक्ट्रिक वर्जन को पहले लॉन्च करेगी. इसके बाद इसके पेट्रोल-डीजल (ICE) वर्जन की कीमतों का खुलासा किया जाएगा. स्पोर्टी सिल्हूट के साथ कूपे स्टाइल में तैयार ये एसयूवी कई मायनों में बेहद ख़ास है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्रा ने कहा, "टाटा मोटर्स ने भारतीय SUV क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है. इसके अलावा, हमने नए डिजाइनों के माध्यम से बार-बार इस सेग्मेंट अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. ओरिजनल सिएरा, सफारी, नेक्सन, पंच और हैरियर जैसे मॉडल इसका प्रमाण हैं. इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए और अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए, हमने एक बार फिर से Tata Curvv के तौर पर देश की पहली कूपे-स्टाइल एसयूवी को पेश किया है."
लुक और डिज़ाइन:
Tata Curvv की कूपे बॉडी स्टाइल, पारंपरिक बॉक्सी डिजाइन के विपरीत है जो कि मिड-साइज SUV बाजार में आम है. इसकी एयरोडायनामिक बेहद ही अलग है, जो इसे नई रफ्तार देने में मदद करेगा. कर्व का स्लोपी रूफ इसे हवा के विपरीत दिशा में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा. जबकि इसके बड़े पहिये, बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे हाई स्पीड में भी संतुलित ड्राइविंग प्रदान करने में मदद करेंगे. कंपनी इसे दो नए रंग शेड्स में पेश कर रही है जिसमें इलेक्ट्रिक वर्जन में वर्चुअल सनराइज पेट्रोल वर्जन में गोल्ड एसेंस शामिल हैं.
कैसा है केबिन:
टाटा मोटर्स का कहना है कि, टाटा कर्व को व्यावहारिक रूप से भारतीय परिवार के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लंबी ड्राइव के लिए बाहर जाना पसंद करते हैं. कर्व अपने एसयूवी कूपे डिज़ाइन के साथ एक आधुनिक और मॉर्डन इंटीरियर के साथ आती है. इसके प्रीमियम अपील पर जोर दिया गया है और केबिन में फर्स्ट-इन-क्लास तकनीक और फीचर्स को शामिल किया गया है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर बूट स्पेस भी मिलेगा.
पावरट्रेन:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










