
भर्ती आती नहीं, परीक्षा हो नहीं पा रही! कब खत्म होगा यूपी में टीचर भर्ती का इंतजार?
AajTak
UPTGT UPPGT Exam: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर काफी बवाल है. कई सालों से टीचर भर्ती के लिए आवश्यक परीक्षाओं का आयोजन ही नहीं हुआ है. वहीं, दूसरी ओर बड़ी संख्या में टीचर्स के पद खाली हैं.
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती एक अहम मुद्दा बन गया है. ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें कहा जाता है कि प्रदेश में टीचर्स के कई पद खाली हैं. लेकिन, हैरानी की बात ये है कि जहां बड़ी संख्या में पद खाली है, वहां शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा ही नहीं हो पा रही है. शिक्षक भर्ती के लिए जो परीक्षा जरूरी है, वो आखिरी बार 2021-22 में करवाई गई थी. इसके बाद से परीक्षा की तारीखें आ रही हैं, लेकिन परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा. ऐसे में जानते हैं कि आखिर यूपी में शिक्षक भर्ती का हाल क्या है?
यूपी में कैसे होती है शिक्षकों की भर्ती?
सबसे पहले आपको बताते हैं कि यूपी में शिक्षक भर्ती कैसे होती है. यूपी में टीचर्स की भर्ती के लिए यूपीपीजीटी, यूपीटीजीटी, यूपीटीईटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, एलडी ग्रेड परीक्षा पास करना होता है. जो जिस तरह की परीक्षा पास करता है, वो उसी कक्षा में टीचर बनता है.
UPPGT- ये परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए होती है. इसमें पोस्ट ग्रेजुएट्स हिस्सा लेते हैं और टीचर भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेते हैं. इसे पास करने वाले उम्मीदवार 11वीं और 12वीं कक्षाओं के टीचर बनते हैं. पहले इस परीक्षा में कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट्स हिस्सा ले सकता था, लेकिन अब इस परीक्षा में बैठने के लिए बीएड किया होना जरूरी है.
UPTGT- ये ग्रेजुएशन लेवल की टीचर भर्ती परीक्षा है. इसके लिए हमेशा से बीएड अनिवार्य है. इस परीक्षा में पास होने वाली उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 10 के टीचर बनते हैं. इन परीक्षा में हिस्सा लेने के बाद सीधे नियुक्ति होती है. पीजीटी और टीजीटी पास करने के बाद टीचर भर्ती का इंतजार नहीं करना होता है और सीधे भर्ती होती है.
UPTET- यूपी में प्राइमरी टीचर बनने के लिए यूपीटीईटी परीक्षा को पास करना होता है. ये सिर्फ एक परीक्षा होती है, जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार प्राइमरी शिक्षक भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. इसमें दो लेवल होते हैं, जिसमें प्राइमरी और 6 से 8 कक्षा शामिल है. इस परीक्षा को सिर्फ एक बार पास करना होता है, उसके बाद आप कभी भी शिक्षक भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं. पहले इसकी वैलिडिटी कुछ सालों तक होती थी. ये केंद्र के सीटेट की तरह ही है, जिसका आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









