
Shadashtak Yog 2026: महासंयोग! 13 फरवरी को देवगुरु मंगल बनाएंगे षडाष्टक योग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
AajTak
Shadashtak Yog 2026: फरवरी 2026 में मंगल और गुरु के बीच बनने वाला षडाष्टक योग कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इस योग का प्रभाव करियर, धन, आत्मविश्वास और परिवार पर पड़ेगा. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
Shadashtak Yog 2026: ज्योतिष के नजरिए से फरवरी 2026 को काफी अहम माना जा रहा है. फरवरी महीने में 13 फरवरी को मंगल और गुरु के बीच एक खास योग बनेगा, जिसे षडाष्टक योग कहा जाता है. मंगल को जहां हिम्मत, ताकत और मेहनत का प्रतीक माना जाता है और गुरु बुद्धि, सही फैसला लेने की क्षमता और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं. जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो कई लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस योग का असर करियर, पैसों, आत्मविश्वास और परिवार से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय फायदे वाला साबित हो सकता है.
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह योग नए मौके लेकर आ सकता है. रुके हुए काम अब आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी या सरकारी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति सुधारने वाला हो सकता है. पैसों से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही समय माना जा रहा है. पुराने निवेश या परिवार से जुड़ी संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना है.
वृश्चिक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









