
T20 World Cup Team India: 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बन रही वेब-सीरीज, जानें कब होगी ये रिलीज
AajTak
साल 2007 में भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था. अब भारतीय टीम की उस यादगार जीत पर एक वेब-सीरीज बन रही है जिसका निर्माण यूके की एक प्रोडक्शन हाउस कर रही है. वेब-सीरीज में प्रशंसकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया और प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी. इस हार के चलते भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था. टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर पाई है. साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए शुरुआती संस्करण में एमएस धोनी कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.
अब उस जीत के 15 साल बाद फैन्स को एक बार फिर से भारतीय टीम के विनिंग मोमेंट्स को फिर से जीने का मौका मिलेगा. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर एक वेब-सीरीज बन रही है. निर्माताओं ने अभी वेब-सीरीज के टाइटल का खुलासा नहीं किया है. लेकिन एक बात साफ है कि इस वेब-सीरीज में प्रशंसकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया और प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई. वेब-सीरीज में विजेता टीम के सभी 15 खिलाड़ी और एक ए-लिस्ट अभिनेता की भी उपस्थिति होगी.
यूके की प्रोडक्शन हाउस बना रही यह वेब-सीरीज
वेब-सीरीज का निर्माण यूके स्थित प्रोडक्शन हाउस वन वन सिक्स नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्देशन आनंद कुमार द्वारा किया जा रहा है. आनंद कुमार इससे पहले 'दिल्ली हाइट्स' और 'जिला गाजियाबाद' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. यह वेब-सीरीज साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओं में रिलीज मिलेगी. इसकी दो-तिहाई शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है. इसके बारे में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है.इस खबर को सबसे पहले ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया है.
WEB SERIES ON 2007 T20 CRICKET WORLD CUP… A multi-language documentary web series on 2007 T20 Cricket World Cup - not titled yet - is officially announced… Featuring 15 #Indian cricketers, it is set to release in 2023… Over two-thirds of the shoot is complete. pic.twitter.com/DnF6F2JI5Y
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/5 का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 30 रना का अहम योगदान दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









