
T20 World Cup Super 8 Scenario: पाकिस्तान ही नहीं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की भी हालत खराब... टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
AajTak
T20 World Cup Super 8 scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत खराब नजर आ रही है. पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के सामने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में क्वालिफाई करने का पूरा समीकरण...
T20 World Cup Super 8 scenario: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत खराब नजर आ रही है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं. हालांकि उसने तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ 7 विकेट से जीत लिया है.
इसके बावजूद पाकिस्तान के सामने सुपर-8 में क्वालिफाई करने की चुनौती है. मगर बता दें कि पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के सामने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान के लिए सुपर-8 की मुश्किल चुनौती
पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी. इसके बाद दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ 9 जून को हुआ, जिसमें पाकिस्तान टीम 120 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर सकी और 6 रनों से हार गई. हालांकि तीसरे मैच में कनाडा को हराकर उम्मीद कायम रखी है.
पाकिस्तान टीम को अब ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा. पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि यह मुकाबला बारिश से धुलता है या अन्य किसी कारण से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा. यानी पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी.
साथ ही उम्मीद करनी होगी कि अमेरिका अपने आखिरी दोनों मैच गंवा दे. अगर वह एक भी मैच जीता या फिर कोई भी मैच बारिश से रद्द हुआ तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. ऐसे में बाबर आजम की टीम को अपने मुकाबले जीतने के साथ ही अमेरिका की हार भी चाहिए होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









