
T20 World Cup India Vs Western Australia LIVE 2nd Warm-Up Match: टीम इंडिया का दूसरा वॉर्म-अप मैच, विराट कोहली बाहर, केएल राहुल कर रहे कप्तानी
AajTak
टी20 वर्ल्डकप से पहले आज भारतीय टीम अपना दूसरा अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरी है. यह मुकाबला वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला जा रहा है. पहले अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में भारतीय टीम ने इसी टीम को पर्थ में ही 13 रनों से हराया था...
T20 World Cup India Vs Western Australia LIVE 2nd Warm-Up Match: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने अपने मिशन टी20 वर्ल्डकप की शानदार शुरुआत की. उसने पहले अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था. अब इसी टीम के खिलाफ दूसरा अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. ये मैच भी पर्थ में ही हो रहा है.
टीम इंडिया मैच में पहले गेंदबाजी करेगी. लगातार इस दूसरे वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली को जगह नहीं मिली है. जबकि पहले मैच से बाहर रहे केएल राहुल को इस मुकाबले में कप्तानी मिली है. हालांकि रोहित शर्मा बतौर प्लेयर ही खेल रहे हैं.
भारतीय टीम को इसके बाद दो ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच भी खेलना है. यह मुकाबले 17 और 19 अक्टूबर को क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने हैं. फिर टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलेगी. दीपावली से ठीक एक दिन पहले यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो मेलबर्न में खेला जाएगा.
वॉर्म-अप मैच में भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.
पहला मैच नहीं खेले थे कोहली-राहुल-अश्विन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









