
T20 World Cup Hat trick: इस वर्ल्ड कप में लगी दूसरी हैट्रिक, आयरलैंड के गेंदबाज ने कीवी प्लेयर्स को बनाया शिकार
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरी हैट्रिक आई है. यह उपलब्धि आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की है. यह गेंदबाज वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले छठे बॉलर बन गए हैं...
T20 World Cup Hat trick: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरी हैट्रिक देखने को मिली है. इस बार आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटल ने यह दूसरी हैट्रिक अपने नाम की है. उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार (4 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की है. इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ ली थी.
दरअसल, शुक्रवार को सुपर-12 के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला गया. मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जोशुआ लिटल ने हैट्रिक ली. उन्होंने यह उपलब्धि पारी के 19वें ओवर में हासिल की. जोशुआ ने ओवर की दूसरी बॉल पर केन विलियमसन को शिकार बनाया.
इन तीन कीवी खिलाड़ियों को बनाया शिकार
न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन 35 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद जिमी नीशम क्रीज पर आए, लेकिन जोशुआ ने उन्हें LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया. फिर मिचेल सेंटनर आए और वह भी एक ही बॉल खेल सके. इस बार फिर जोशुआ ने सेंटनर को भी LBW आउट कर हैट्रिक पूरी की. बता दें कि मैच में जोशुआ ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर 3 विकेट लिए.
जोशुआ लिटल का 19वां ओवर-
• 19.1 ओवर- 1 रन • 19.2 ओवर- केन विलियमस कैच आउट • 19.3 ओवर- नीशम LBW आउट • 19.4 ओवर- सेंटनर LBW आउट • 19.5 ओवर- 1 रन • 19.6 ओवर- 1 रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









