
T20 World Cup David Miller: ... तो साउथ अफ्रीका ही जीतेगा वर्ल्ड कप? 'किलर मिलर' के इस बयान ने फैलाई सनसनी
AajTak
डेविड मिलर ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के बदौलत अफ्रीकी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, लेकिन अपने एक बयान से सुर्खियां बटोरी है. उनका कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले संघर्ष के बावजूद खिताब जीता था...
T20 World Cup David Miller: 'किलर मिलर' के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने रविवार को बेहतरीन शतक जड़ दिया, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत के खिलाफ सीरीज में हार टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम को कमजोर नहीं बनाएगी. उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत का हवाला दिया जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहा था.
दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से जूझ रहे हैं, जबकि रविवार को दूसरे टी20 में उनके गेंदबाज भी लय में नहीं दिखे. जिससे भारत ने यहां 16 रनों से जीत के साथ सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली.
'चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भी 2021 में काफी संघर्ष किया था'
मिलर ने कहा कि हार से उन्हें अधिक नुकसान नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने भी 2021 में काफी संघर्ष किया था, लेकिन आखिरकार वे विश्व चैम्पियन बन गए. ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 प्रारूप में लगातार पांच सीरीज गंवाने के बाद विश्व कप में उतरी थी. मिलर ने मैच के बाद कहा, ‘अतीत में कई उदाहरण हैं, जिनमें से एक ऑस्ट्रेलिया का है कि वे विश्व कप से पहले बहुत अच्छा नहीं कर रहे थे और फिर वे विश्व चैम्पियन बनने में सफल रहे. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में अधिक चिंता करने की जरूरत है.’
उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले डेढ़ साल में एक बहुत अच्छी टीम बनाई है. हम एकजुट होकर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. हमारे बीच अच्छी साझेदारियां हैं, हमने पिछले साल बहुत सारी सीरीज जीतीं.’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, ‘सीरीज हारना बेशक निराशाजनक था, लेकिन अतीत में हमने वास्तव में अच्छी प्रतिस्पर्धा की है लेकिन फिर भी श्रृंखला हारना निराशाजनक है.’
मिलर ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रनों की लाजवाब पारी खेली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









