
T20 World Cup 2024 Super 8 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की पिक्चर साफ... भारत की किससे और कब होगी टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सुपर-8 में एंट्री कर चुका है. इस स्टेज में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे. दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-ए से भारतीय टीम और अमेरिका (USA) ने सुपर-8 में क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एंट्री की है. ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है.
T20 World Cup 2024 Super 8 Schedule: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सुपर-8 में एंट्री कर चुका है. रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत ने इंग्लैंड की किस्मत चमक दी और उसने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. साथ ही सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम बांग्लादेश बन गई है. बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर 8 में एंट्री मारी.
ग्रुप-ए से भारतीय टीम और अमेरिका (USA) ने क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एंट्री की है. ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है. जबकि ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश सुपर-8 में क्वालिफाई कर चुका है.
भारत का पहला मैच 20 जून को
सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे. इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है. वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में अपना पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेलेगी. यह मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 जून को एंटीगा में होगा. इस मैच में बांग्लादेश से टक्कर होगी.
सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच 24 जून को सेंट लूसिया में खेलेगी. यह मुकाबला कड़ा हो सकता है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया से जंग होनी है. सुपर 8 में भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









