
T20 World Cup 2024 Rules: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका! इस नियम ने बढ़ाई रोहित की टेंशन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 अगले महीने यानी जून में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलेगी. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है.
T20 World Cup 2024 Rules: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अगले महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. टीम अपना आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी, जो न्यूयॉर्क में होगा. इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा.
मगर इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बार वर्ल्ड कप में दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है.
दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं होगा रिजर्व-डे
यह खुलासा क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में किया है. इसके मुताबिक, दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है. ऐसे में रिजर्व डे का नहीं होना, भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है. हालांकि आईसीसी ने मैच कराने के लिए रिजर्व डे की बजाय 4 घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित किया है, ताकि उस मैच को उसी दिन खत्म किया जा सके.
इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को होगा. जबकि एक दिन बाद यानी 29 जून को फाइनल होगा. ऐसे में रिजर्व डे रखना संभव नहीं है. रिजर्व डे में मुकाबला होने से टीमें काफी थक जाएंगी. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल खेलने के बाद अगले दिन फाइनल में उतरना ठीक नहीं होगा.
मैच उसी दिन कराने के लिए एक्स्ट्रा 4 घंटे दिए गए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









