
T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में इस बार होगी पैसों की बारिश... ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान
AajTak
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया. इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर पैसों की बरसात होगी. बाकी टीमें भी खाली हाथ नहीं लौटेंगी. टी20 वर्ल्डकप के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जा रहा है. इस टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाली टीमों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है. मेगा इवेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार (3 जून) को प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया.
विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी
टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली टीम को लगभग 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिलेगी. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिलेंगे.
ICC reveal historic prize money for the Men's #T20WorldCup 🤩 Details ⬇️https://t.co/jRhdAaIkmc
जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को एक समान 6.54 करोड़ (787,500 डॉलर) दिए जाएंगे. टी20 वर्ल्डकप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी जाएगी. सुपर-8 (दूसरे राउंड) से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 382,500 डॉलर (लगभग 3.17 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
लगभग 93.51 करोड़ रुपये बांटेगी आईसीसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









