
T20 World Cup 2024, Jake Fraser-McGurk: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा फेरबदल! रनों का अंबार लगाने वाला IPL स्टार भी साथ जाएगा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को वेस्टइंडीज रवाना होने वाली है. कंगारू टीम के साथ जेक प्रेजर-मैकगर्क भी यात्रा कर सकते हैं. प्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होने वाली है. इस मेगा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे.
...आईपीएल में लगाया था रनों का अंबार
खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जेक प्रेजर-मैकगर्क भी यात्रा कर सकते हैं, जिन्हें ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना जा सकता है. 22 साल के मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. फ्रेजर-मैकगर्क ने 9 मैचों में 234.04 के स्ट्राइक-रेट से 330 रन बनाए थे.
अब तक टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं कर सके फ्रेजर-मैकगर्क को मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास टॉप तीन स्थानों के लिए डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श पहले से हैं. फ्रेजर-मैकगर्क के अलाव मैथ्यू शॉर्ट को भी ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना जा सकता है. बैटिंग ऑलराउंडर शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 14 में से 9 टी20 मैच खेले हैं. इनमें से पांच में उन्होंने पारी का आगाज किया और पिछले दो सत्र में वह बिग बैश लीग भी खेल चुके हैं.
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है, 'ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया था कि विश्व कप में एक रिजर्व साथ लेकर जाएंगे, लेकिन अब वे शॉर्ट के साथ जेक फ्रेजर-मैकगर्क को भी ले जा रहे हैं.' सभी टीमों को 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव करने की अनुमति है, जिसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी से बदलाव की जरूरत होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार (23 मई) को वेस्टइंडीज रवाना होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









