
T20 World Cup 2024 Full Squad: भारत-पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया... इस टी20 वर्ल्ड कप में कौन मजबूत, देखें सभी 20 देशों के फुल स्क्वॉड
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून 2024 तक होगा, जिसमें 20 टीमें शामिल हैं. इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा है. भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से टक्कर होगी. टूर्नामेंट के आगाज से पहले जान लेते हैं सभी 20 देशों के फुल स्क्वॉड के बारे में...
T20 World Cup 2024 Full Squad: ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 से 29 जून 2024 तक खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले 9 मैदानों पर होंगे. इनमें से 6 वेस्टइंडीज और 3 अमेरिका में खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है.
भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा है. उनके साथ मेजबान अमेरिका के साथ आयरलैंड और कनाडा की टीमें भी हैं. भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से टक्कर होगी. टूर्नामेंट के आगाज से पहले जान लेते हैं सभी 20 देशों के फुल स्क्वॉड के बारे में...
ग्रुप-A
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी और उस्मान खान.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









