
T20 World Cup 2024 Final: बारबाडोस में जहां होगा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, वहां कैसा है भारत-साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड? जानें सब कुछ
AajTak
T20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान आज (29 जून) है. ऐसे में इस मैदान पर भारत का T20 रिकॉर्ड कैसा है, साउथ अफ्रीका की किस्मत यहां कैसी रही है. दोनों ही टीमों आंकड़े टी20 में कैसा है, आइए आपको सब कुछ बताते हैं.
Kensington Oval Bridgetown Barbados Records: मेहरबान, कद्रदान...तो वो तारीख आ गई है, जब टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल होना है. फाइनल में वो दो टीमें पहुंची हैं जो टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत और साउथ अफ्रीका को इस टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी नहीं हरा सका है.
ऐसे में जिस ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में T20 वर्ल्ड कप का यह फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होना है. वहां भारत का रिकॉर्ड कैसा है, साउथ अफ्रीका ने यहां क्या किया है. आइए आपको बताते हैं.
भारत ने यहां कुल 3 टी20 मैच खेले हैं. इसमें 2 मुकाबलों में उसे हार तो महज 1 में जीत मिली है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी इस मैदान पर 3 टी20 मुकाबले खेल चुकी है. जहां प्रोटीज टीम 2 में जीती है तो 1 में उसे हार मिली है.
वहीं भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इस मैदान पर कभी भी नहीं हुई है. ऐसे में यह भी एक दिलचस्प संयोग है, क्योंकि दोनों ही देश इस मैदान पर सीधे टी20 वर्ल्ड का ग्रैंड फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगे. वहीं खास बात यह भी है कि दोनों ही टीमें इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही हैं.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
रोहित बिग्रेड ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में 27 जून (गुरुवार) को सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदकर तो साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









