
T20 World Cup 2024 all You Need To Know: टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में कब और कहां देखें? मैच-ग्रुप और टाइमिंग, जानिए सबकुछ
AajTak
ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 से 29 जून 2024 तक खेला जाएगा. ज्यादातर फैन्स को यह भी कन्फ्यूजन है कि टीम इंडिया के मुकाबले यहां किस समय और कहां दिखाए जाएंगे? भारतीय टीम अपना वर्ल्ड कप का ओपनिंग मुकाबला कब और किसके खिलाफ खेलेगी? आइए आज हम इसी तरह के वर्ल्ड कप से जुड़े तमाम सवालों के जवाब पर बात करते हैं..
T20 World Cup 2024 All You Need To Know: IPL 2024 सीजन के बाद क्रिकेट फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेसब्री से इंतजार था. इस बार यह बड़ा टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा है. ऐसे में ज्यादातर फैन्स के मन में टाइमिंग को लेकर काफी कन्फ्यूजन है.
भारतीय फैन्स को यह भी कन्फ्यूजन है कि टीम इंडिया के मुकाबले यहां किस समय और कहां दिखाए जाएंगे? भारतीय टीम अपना वर्ल्ड कप का ओपनिंग मुकाबला कब और किसके खिलाफ खेलेगी? आइए आज हम इसी तरह के वर्ल्ड कप से जुड़े तमाम सवालों के जवाब पर बात करते हैं..
टी20 वर्ल्ड कप कब से कब तक और कहां होंगे?
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 से 29 जून 2024 तक खेला जा रहा है. वर्ल्ड कप के मुकाबले 9 मैदानों पर हो रहे हैं. इनमें से 6 वेस्टइंडीज और 3 अमेरिका में हैं. वेस्टइंडीज में मुकाबले एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगो में होने हैं. जबकि अमेरिका के फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टेक्सास में मैच खेले जाने हैं.
इस बार वर्ल्ड कप में कितनी टीमें और ग्रुप हैं?
इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा है. उनके साथ मेजबान अमेरिका के साथ आयरलैंड और कनाडा की टीमें भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









