
T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप मैच में हेड कोच-चीफ सेलेक्टर ने की फील्डिंग... 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया एक अभ्यास मैच में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब कंगारू टीम नामीबिया के खिलाफ 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी. इसमें टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली सहित कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य शामिल थे. यह पूरा मामला 28 मई को हुए मैच में घटित हुआ.
Australia vs Namibia T20 World Cup 2024 Warm-up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, नामीबिया के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 9 खिलाड़ी मैदान में उतरे. वहीं टीम के हेड कोच और चीफ सेलेक्टर को कम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में फील्डिंग करनी पड़ी.
28 मई को हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कोच और चीफ सेलेक्टर मैदान में उतरे, क्योंकि कंगारू टीम टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में केवल 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी.x
क्लिक करें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की फुल कवरेज
टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में नामीबिया के खिलाफ गेंदबाजी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने कोचिंग स्टाफ के साथ मैदान में उतरना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और अन्य स्टाफ सदस्य मैदान पर थे.
दरअसल, मिचेल मार्श की अगुआई वाली टीम के पास केवल 9 खिलाड़ी उपलब्ध थे, वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें अपने कोचिंग स्टाफ की मदद की जरूरत थी. ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर और पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली, हेडकोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अलावा फील्डिंग कोच आंद्रे बोरोवेक और बल्लेबाजी कोच ब्रैड हॉज ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैदान पर उतरे.
The imposing combo of Borovec (square leg) and Bailey (fine leg) patrolling the leg side #T20WorldCup https://t.co/nNGX1avm9k pic.twitter.com/jkmg8ZuEyF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








