
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी बना 'ग्रुप ऑफ डेथ', ये 2 अंडरडॉग करेंगे पहले ही राउंड में बड़ी टीमों की छुट्टी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है, पहला मुकाबला 1 जून को तो फाइनल 29 जून को खेला जाएगा. सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है. लेकिन ग्रुप डी सबसे टकराव वाला माना जा रहा है. इसमें दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल शामिल हैं. एक तरह से ग्रुप डी, ' ग्रुप ऑफ डेथ' बन गया है.
T20 World Cup 2024 Group Of Death analysis: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. वर्ल्ड कप का पहला मैच अमेरिका और कनाडा के बीच 1 जून को होगा. 26 और 27 जून को सेमीफाइनल मैच होगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में होगा. सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी है.
बहरहाल, कुल 20 टीमें 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है. भारत पाकिस्तान , आयरलैंड , कनाडा , अमेरिका के साथ ग्रुप ए में हैं. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल से दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी.
ऐसे में इस भारत और पाकिस्तान को जिस ग्रुप ए में रखा गया है, उसे अपेक्षाकृत कमजोर कहा जा सकता है, लेकिन इसी वर्ल्ड कप का 'ग्रुप डी' एक तरह से 'ग्रुप ऑफ डेथ' बन गया है.
'ग्रुप ऑफ डेथ' का मतलब है, थोड़ा कठिन ग्रुप, एक तरह से ज्यादा कम्पटीशन वाला ग्रुप. इस ग्रुप से कई मजबूत टीमों का पत्ता पहले ही राउंड में थम सकता है. ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल शामिल हैं. नेपाल जहां एशियन गेम्स ओर एशिया कप में खेलती हुई दिखी थी. वहीं नीदरलैंड्स भी कब किस टीम का बैंड बजा दे, यह कहा नहीं जा सकता है. इस ग्रुप की ये दो अंडरडॉग टीम हैं.
ICYMI, the schedule for the 2024 ICC Men's #T20WorldCup is out 🏆
नीदरलैंड्स ने तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी साउथ अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में 13 रनों से हराया था. यह मुकाबला 6 नवंबर 2022 को हुआ था. इसके अलावा इसी टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने अपने से मजूबत जिम्बाव्बे को भी तब 5 विकेट से मात दी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









