
T20 World Cup 2022 Group 2: बांग्लादेश की जीत से खुल गया ग्रुप-2, अफ्रीका से हारा भारत तो बिगड़ जाएगा गणित
AajTak
बांग्लादेश ने एक रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया है, इसी के साथ वह ग्रुप-2 में नंबर दो पर पहुंच गई है. अब सेमीफाइनल की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है, ऐसे में ग्रुप-2 में कौन-सी टीम आगे बढ़ रही है और भारत इसमें कहां है, जान लीजिए...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 इस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. हर रोज एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों का जोश बढ़ा रहे हैं. रविवार को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच एक मुकाबला खेला गया, जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा. आखिरी बॉल पर जिम्बाब्वे की यहां हार हुई और बांग्लादेश ने खुद को सेमीफाइनल की रेस में ज़िंदा रखा. लेकिन इस जीत के साथ अब ग्रुप-2 का खेल भी खुला हो गया है. यानी भारत वाले ग्रुप में अब सेमीफाइनल की दौड़ मुश्किल भरी हो गई है, पहले ऐसा सिर्फ ग्रुप-1 में ही लग रहा था लेकिन अब ग्रुप-2 भी इसी ओर बढ़ चला है. बांग्लादेश को मिली जीत के बाद वह प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर चला गया है, ऐसे में भारत के लिए चिंताएं बढ़ सकती हैं.
क्लिक करें: वर्ल्ड कप के सबसे बड़े 'ड्रामे' की कहानी, जश्न मना चुकी थी बांग्लादेश, अंपायर ने दे दी नो-बॉल अब क्या है ग्रुप-2 का हाल... बांग्लादेश-जिम्बाब्वे का मैच खत्म होने के बाद ग्रुप-2 की टेबल को देखें तो भारत अभी भी टॉप पर ही है, लेकिन बांग्लादेश नंबर-2 पर आ गया है. तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, यानी सेमीफाइनल की रेस में ये तीन टीमें सबसे आगे हैं. भारत- 2 मैच, 2 जीत, 4 प्वाइंट बांग्लादेश- 3 मैच, 2 जीत, एक हार, 4 प्वाइंट साउथ अफ्रीका- 2 मैच, 1 जीत, 1 बेनतीजा, 3 प्वाइंट जिम्बाब्वे- 3 मैच, 1 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 3 प्वाइंट पाकिस्तान- 2 मैच, 2 हार, 0 प्वाइंट नीदरलैंड्स- 2 मैच, 2 हार, 0 प्वाइंट
भारत हारा तो... अगर रविवार को होने वाले मैच में साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को हरा देती है, तब वह ग्रुप-2 में टॉप पर चली जाएगी और भारत नंबर-3 पर खिसक जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है. भारत को दक्षिण अफ्रीका के बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से भी भिड़ना है. अगर भारत साउथ अफ्रीका से हारता है, तो उसके 3 मैच में 2 जीत, 1 हार के साथ 4 प्वाइंट होंगे. तब उसके पास दो मैच बचेंगे, अगर वह दोनों ही जीत जाता है तो 8 प्वाइंट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. लेकिन अगर आखिरी के दोनों मैच में टीम इंडिया कोई एक मैच भी गंवा देती है, तब उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि यह वर्ल्ड कप उलटफेर वाला दिख रहा है, ऐसे में कुछ भी हो सकता है. बांग्लादेश के अभी दो मैच हैं, जो भारत-पाकिस्तान से हैं. अगर वह दोनों में जीत हासिल करता है, तो सेमीफाइनल में सीधा पहुंच जाएगा. जबकि एक में उसे जीत मिलती है तो 6 प्वाइंट होंगे और बाद में नेट-रनरेट का खेल शुरू होगा. ऐसे में ग्रुप-2 में कौन सेमीफाइनल में पहुंचता दिख रहा है, यह कोई नहीं बता सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









