
T20 World Cup 2022 All Team Squads : टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 16 देशों ने किया टीम का ऐलान, जानें फुल स्क्वॉड
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सभी 16 देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे इस टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है. पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी.
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आगामी अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होना है. वैसे तो टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होनी है, लेकिन असली जंग की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी जब सुपर-12 मुकाबलों का बिगुल बजेगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इनमें से 8 टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी. खास बात यह है कि इन सभी 16 टीमों ने अपनी स्क्वॉड घोषित कर दी है.आइए देखते हैं वर्ल्ड कप के लिए घोषित सभी टीमों के स्क्वॉड के बारे में.
सुपर-12 का ग्रुप-1
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा.
अफगानिस्तान टीम: मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, रहमनुल्लाह गुरबाज, नजीबुल्लाह जदरान, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद, फज़लहक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, सलीम सफी और उस्मान गनी.
इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










