
T20 World Cup 2022: सुपर-12 की सभी टीमों का हुआ फैसला, भारत के ग्रुप में इन दो टीमों की हुई एंट्री
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में भाग लेने वाली सभी टीमों का फैसला हो गया है. जिम्बाब्वे सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम रहीं. जिम्बाब्वे से पहले श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने भी क्वालिफाइंग राउंड जीतकर सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया था. नीदलैंड और जिम्बाब्वे को भारत के ग्रुुप में एंट्री मिली है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 स्टेज में भाग लेने वाली सभी टीमों का फैसला हो गया है. जिम्बाब्वे सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम रहीं. क्रेग इर्विन की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे ने होबार्ट में हुए मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. जिम्बाब्वे से पहले श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने भी क्वालिफाइंग राउंड जीतकर सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया था. इन चार टीमों में से भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड को एंट्री मिली है. वहीं श्रीलंका और स्कॉटलैंड को ग्रुप-1 में जगह मिली.
जिम्बाब्वे ने क्वालिफाइंग राउंड-1 के ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया. इसके चलते उसे सुपर-12 स्टेज के ग्रुप-2 में एंट्री मिली है जिसमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश की टीमें शामिल है. इसके चलते भारत से जिम्बाब्वे का मुकाबला 6 नवंबर को मेलबर्न में होना तय हो चुका है. नीदरलैंड से भारत का मैच 27 अक्टूबर को होना है.
सुपर-12 ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-A विनर (श्रीलंका), ग्रुप-B रनर-अप (स्कॉटलैंड) ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप-A रनर-अप (नीदरलैंड), ग्रुप-B विनर (जिम्बाब्वे)
तीन स्टेज में खेला जा रहा वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2022 कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है, जिसमें राउंड 1, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं. टूर्नामेंट में भाग ले रही 16 में से 8 टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी 4 टीमों श्रीलंका, नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर सुपर-12 में जगह बनाई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









