
T20 World Cup 2022: युजवेंद्र चहल ने लिया राहुल-अर्शदीप का इंटरव्यू, पूछे ये सवाल Video
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में केएल राहुल और अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहा. राहुल ने बल्ले से शानदार 50 रन बनाने के अलावा लिटन दास को रन-आउट किया था. वहीं अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 20 रन नहीं बनाने दिए थे. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अर्शदीप और केएल राहुल ने युजवेंद्र चहल को इंटरव्यू दिया.
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन को बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की थी. बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही जोड़ पाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो चुकी हैं. अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे को पीटकर आसानी से अंतिम चार में पहुंच सकता है.
राहुल-अर्शदीप ने किया था शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में केएल राहुल और अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहा. जहां केएल राहुल ने बल्ले से शानदार 50 रन बनाने के अलावा लिटन दास को रन-आउट किया. वहीं अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 20 रन नहीं बनाने दिए. अर्शदीप सिंह ने अपने शानदार स्पेल में शाकिब अल हसन और अफीफ हुसैन के विकेट भी चटकाए थे.
अब अर्शदीप सिंह और केएल राहुल ने अपने टीममेट युजवेंद्र चहल को एक स्पेशल इंटरव्यू दिया है. इसमें अर्शदीप और केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के अहम पलों को साझा किया है. यह पूछे जाने पर कि मैच कहां बदला, केएल राहुल ने कहा कि जब उनके थ्रो पर लिटन दास आउट हुए तो खिलाड़ियों को विश्वास हुआ कि मुकाबला जीता जा सकता है.
केएल राहुल ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए इस इंटरव्यू में कहा, 'ब्रेक के बाद वाले ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट हुआ था. हम किसी हाल में खेल जीतना चाहते हैं. मैं लकी था कि मेरा थ्रो टारगेट पर लगा और जिसके बाद विश्वास हो गया कि हम मुकाबला जीत सकते हैं.'
उधर युजवेंद्र चहल ने अर्शदीप सिंह से प्वाइंट रीजन पर लिए गए कैच के बारे में भी पूछा. यह कैच पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में छूटे गए कैच के ही समान था, लेकिन अबकी बार अर्शदीप सिंह ने कोई गलती नहीं की और यासिर अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. अर्शदीप सिंह ने इसे लेकर कहा, 'मुझे लगा कि थर्डमैन की तुलना में प्वाइंट रीजन के लिए ज्यादा अच्छा फील्डर हूं. आगे से ये बात मैं रोहित भाई को पहले ही बता दूंगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









