
T20 World Cup 2022: भारत की हार से बदल गया प्वाइंट टेबल का गणित, क्या वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप मे भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब साउथ अफ्रकी टीम प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं भारत अब दूसरे नंबर पर फिसल गया है.
टी20 वर्ल्ड कप मे भारतीय टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 134 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को परास्त किया था.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब साउथ अफ्रकी टीम तीन मैचों में दो जीत एवं एक मैच के धुलने के चलते प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. भारत की बात करें तो वह अब दो जीत एवं एक हार के साथ दूसरे नंबर पर स्लिप कर गया है. साउथ अफ्रीका के पांच और भारत के चार अंक हैं.
ग्रुप-2 में तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने अबतक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. बांग्लादेश के भी चार अंक हैं लेकिन उसका नेट-रनरेट माइनस में है. जिम्बाब्वे की टीम तीन मैच में एक जीत, एक हार और एक मुकाबला धुलने के कारण कुल तीन अंक लेकर चौथे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तानी टीम दो अंकों के साथ पांचवें और नीदरलैंड छठे पायदान पर है.
क्या बाहर हो गया पाकिस्तान?
भारत की हार के बाद अब पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. यदि साउथ अफ्रीका अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है तो बाबर ब्रिगेड वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. यदि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा भी देता है तो उसके लिए मुश्किल कम नहीं होंगी क्योंकि साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड से भी खेलना है. ऐसे में अफ्रीका की टीम अंतिम मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 7 अंक हो जाएंगे. वहीं पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर भी छह प्वाइंट तक ही पहुंच सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








