
T20 World Cup 2022: बांग्लादेश को हराना आसान नहीं, ये 2 मुकाबले नहीं भूले होंगे भारतीय फैन्स!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करने जा रही है. टी20 रिकॉर्ड भले ही भारतीय टीम के पक्ष में दिखाई दे रहा हो. लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेशी टीम कई मौकों पर भारत को टक्कर देने में कामयाब रही है. ऐसे में भारत कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (2 नवंबर) भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होना है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-2 का यह मुकाबला ऐतिहासिक एडिलेड ओवल में होगा. भारत ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज करते हुए पाकिस्तान और नीदरलैंड पर जीत हासिल की थी. लेकिन पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में रोहित ब्रिगेड बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतकर फिर से लय हासिल करना चाहेगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं बांग्लादेश एक मैच में विजेता बना. टी20 रिकॉर्ड भले ही भारतीय टीम के पक्ष में दिखाई दे रहा हो. लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेशी टीम कई मौकों पर भारत को टक्कर देने में कामयाब रही है. दोनों देशों के बीच दो टी20 मुकाबलों को तो फैन्स कभी नहीं भूल सकते हैं. उन दोनों ही मुकाबलों में कांटे की टक्कर हुई थी और आखिरी बॉल पर भारतीय टीम विजेता बनी थी.
...जब हार्दिक ने पलट दिया था गेम
2016 के वर्ल्ड कप में बेंगलुरु के मैदान पर बांग्लादेश और भारत आमने-सामने हुए थे. उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए. सुरेश रैना ने 30 और शिखर धवन ने 24 रनों की पारी खेली. जवाब में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 19 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए थे. यानी उसे आखिरी छह बॉल पर 11 रन बनाने थे. मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जैसे बल्लेबाज क्रीज पर थे. ऐसे में बांग्लादेश की जीत नजर आ रही थी.
काफी विचार विमर्श के बाद कप्तान एमएस धोनी ने हार्दिक पंड्या को 20 वां ओवर फेंकने के लिए गेंद थमाई. पहली 3 गेंद में बांग्लादेश ने 9 रन बना लिए और उसे अब आखिरी तीन बॉल में महज दो रनों की दरकार थी. ऐसे में बांग्लादेश की जीत तय लग रही थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया. आखिरी 3 गेंद पर बांग्लादेश एक भी रन नहीं बना पाया और उसके तीन विकेट गिर गए. इस तरह भारतीय टीम मुकाबले को 1 रन से जीतन में सफल रही.
...वो निदाहास ट्रॉफी का फाइनल मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









