
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े वो विवाद, जिसने मचाया था क्रिकेट जगत में जमकर बवाल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर आयोजित होना है. अब तक कुल सात बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है. देखा जाए तो अब तक के सातों टी20 वर्ल्ड कप काफी सफल रहे हैं और इस दौरान कई यादगार मुकाबले खेले गए. लेकिन इन सभी चीजों के इतर टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े विवाद भी सामने आ चुके हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर आयोजित होना है. वैसे तो टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ही हो जाएगी, लेकिन रोमांच की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी जब सुपर-12 मुकाबलों का आगाज होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और अब तक कुल सात बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है. देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के अब तक के सातों सीजन काफी सफल रहे हैं और कई यादगार मुकाबले खेले गए. लेकिन इन चीजों के इतर टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े ऐसे विवाद भी हुए, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
1. एंड्रयू साइमंड्स को किया गया बाहर: साल 2009 विश्व कप के दौरान एंड्रयू साइमंड्स को नियम तोड़ने के आरोप में घर भेज दिया गया था. वह अत्यधिक शराब के सेवन करने जैसे वाकये में भी शामिल थे. साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के महानतम ऑलराउंडर्स में माने जाते थे, लेकिन इस प्रकार विवादों के कारण उनका करियर छोटा हो गया. साल 2009 के बाद उनका अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया था. साइमंड्स का इसी साल रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था.
2. वॉर्नर की खेल भावना पर उठे सवाल: पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर की खेल भावना पर काफी और बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.दरअसल उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक मौके पर गेंद मोहम्मद हफीज के हाथ से गलती से फिसल गई और दो टप्पे खाने के बाद वॉर्नर के पास पहुंची. इस गेंद को वॉर्नर ने आगे बढ़कर छक्का लगा दिया था. बाद में वॉर्नर की जमकर ट्रोलिंग हुई थी.
3. जिम्बाब्वे को नहीं मिला वीजा: टी20 विश्व कप में कई विवाद हुए हैं और ऐसा ही कुछ 2009 में देखने को मिला था जब जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट से ही नाम वापस ले लिया. दरअसल उस साल जिम्बाब्वे ने राजनीतिक कारणों इंग्लैंड का दौरा रद्द कर दिया था, जिसके बाद ब्रिटिश सरकार ने फैसला किया कि 2009 के वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया जाएगा. नतीजतन जिम्बाब्वे उस वर्ल्ड कप में नहीं भाग ले सका.
4. पीटरसन को नही मिला मौैका: साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम विश्व चैम्पियन बनी थी. पीटरसन ने इंग्लिश टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पीटरसन को उस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सरीज भी चुना गया था. ऐसे में 2012 के वर्ल्ड कप में उनके इंग्लैंड की टीम में होने की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं से मनमुटाव के चलते पीटरसन उस साल के वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








