
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 16 टीमों के नाम फाइनल, जिम्बाब्वे-नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किया जाएगा. जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स ने भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने वाली सभी टीमों का फैसला हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 14 टीमों ने पहले ही अपना स्थान बना लिया था. अब नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने भी क्वालिफायर टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
अमेरिका-पापुआ न्यू गिनी की उम्मीदें टूटीं
जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस क्वालिफायर टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मेजबान टीम ने पापुआ न्यू गिनी को 27 रनों से मात दिया. पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर्स में पांच विकेट 199 रन बनाए थे. जवाब में पापुआ न्यू गिनी की टीम 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी.
दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को सात विकेट से शिकस्त दी. पहले बैटिंग करते हुए अमेरिकी टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में नीदरलैंड ने एक ओवर बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया.
टी20 वर्ल्ड कप की सभी 16 टीमें सुपर-12: ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड.राउंड-1: वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, नामीबिया, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड.
जिम्बाब्वे-नीदरलैंड ने लीग स्टेज में किया टॉप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








