
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम मिली, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का 'फैसला'
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम बन गई है. उसने आयरलैंड को हराकर क्वालिफाई किया है. दूसरी सेमीफाइनलिस्ट का पता शनिवार को चलेगा. जबकि ग्रुप-2 में से भारत, पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका कौन क्वालिफाई कर पाएगा? जानिए इसका पता कब चलेगा..
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल गई है. यह न्यूजीलैंड टीम है, जिसने शुक्रवार (4 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 35 रनों से हारकर अपना नेट रनरेट तगड़ा कर लिया है. इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला कल (5 नवंबर) हो जाएगा. इस दिन भी ग्रुप-1 से ही दूसरी टीम अपनी जगह बनाएगी. यह इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक हो सकता है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को पहले आज अफगानिस्तान को हराना होगा.
यदि उलटफेर होता है और ऑस्ट्रेलिया हारती है, तो फिर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. यानि अब भी श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस हैं.
क्या आयरलैंड से जीतकर भी न्यूजीलैंड बाहर हो सकती है?
फैन्स अब इस सवाल का जवाब जानना चाह रहे हैं कि क्या आयरलैंड को हराने के बाद भी न्यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है? इसका जवाब है कि हां, कीवी टीम बाहर हो सकती है. मगर इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को अपना बाकी बचा आखिरी मैच करीब 185 रनों के अंतर से जीतना होगा. साथ ही इंग्लैंड को भी अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को करीब 128 रनों से हराना होगा. हालांकि ऐसा होना बेहद मुश्किल है.
New Zealand register a comfortable victory against Ireland at the Adelaide Oval 👏#T20WorldCup | #IREvNZ | 📝 https://t.co/GxSSNsV9j5 pic.twitter.com/VgscLhbjYG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









