
T20 World Cup 2022: चोट की वजह से छूटा था पिछला वर्ल्ड कप, अब अपनी टीम को बना दिया चैम्पियन!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लिश टीम जीतने में सफल रही अपने नाम किया था. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया था. इंग्लैंड को चैम्पियन बनाने में सैम कुरेन का अहम रोल रहा, जिन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए.
इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था. रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित किया. इंग्लिश टीम दूसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. इससे पहले साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की अगुवाई में इंग्लैंड ने खिताब पर कब्जा जमाया था.
कुरेन ने गेंद से किया कमाल
इंग्लैंड की खिताबी जीत में तेज गेंदबाज सैम कुरेन का अहम रोल रहा. कुरेन ने छह मुकाबलों में 11.38 की बेहतरीन औसत से 13 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर पांच विकेट रहा. टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए पांच विकेट लेने वाले वह पहले इंग्लिश गेंदबाज बन गए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कुरेन ने गेंद से कहर बरपाते हुए चार ओवरों में महज 12 रन खर्च करते हुए तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सैम कुरेन को प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट चुना गया. यही नहीं कुरेन फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
पिछले साल रहे थे वर्ल्ड कप से आउट
सैम कुरेन के लिए पिछले एक साल में चीजें काफी बदल गई है. आपको याद होगा कि आईपीएल 2021 के दौरान कुरेन को पीठ (Back) की इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें बीच सीजन ही आईपीएल से हटना पड़ा. उस चोट के चलते सैम कुरेन टी20 वर्ल्ड कप 2021 का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे. सैम कुरेन की जगह उनके भाई टॉम कुरेन को इंग्लैंड की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया था. इस चोट के चलते कुरेन ने आईपीएल 2023 की नीलामी में भी अपना नाम शामिल नहीं कराया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









