
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत से इंग्लैंड को हुआ फायदा, जानें ग्रुप-1 का पूरा समीकरण
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ चार रनों से जीत हासिल की. इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेमीफाइनल में जाने की कोई गारंटी नहीं है. मेजबान टीम के सेमीफाइनल में जाने का फैसला इंग्लैंड और श्रीलंका बीच 5 नवंबर (शनिवार) को होने वाले मुकाबले के जरिए होगा.
टी20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हरा दिया. पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने आठ विकेट पर 168 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान टीम सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी. इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है. कंगारू टीम के सेमीफाइनल में जाने का फैसला इंग्लैंड और श्रीलंका बीच होने वाले मुकाबले के जरिए होगा.
श्रीलंका पर टिका मेजबान टीम का भविष्य
श्रीलंका-इंग्लैंड का मुकाबला 05 नवंबर को खेला जाना है. यदि श्रीलंका ने अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के सात अंक हो चुके हैं. श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और वह इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने पर भी छह अंकों तक ही पहुंच पाएगी. अगर इंग्लैंड-श्रीलंका का मैच धुल गया तो भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
इंग्लिश टीम को चाहिए सिर्फ जीत
देखा जाए तो अफगानिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत का फायदा इंग्लैंड को भी हुआ है और उसपर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करने का कोई प्रेशर नहीं होगा. अब इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ श्रीलंका को हराने की जरूरत होगी. श्रीलंका पर जीत की स्थिति में इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7 प्वाइंट हो जाएंगे, ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नेट-रनरेट को देखा जाएगा जिसमें जोस बटलर की टीम काफी आगे है. न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









