
T20 World Cup 2022: आईसीसी लेती है टीम इंडिया की साइड? PAK के आरोपों पर अब आया BCCI अध्यक्ष का जवाब
AajTak
पाकिस्तानी फैन्स लगातार भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पर आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि बाीसीसीआई के दबाव में आईसीसी काम करती है. अब इन सभी आरोपों का बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने जवाब दिया है. रोजर बिन्नी ने कहा कि आईसीसी किसी को फेवर नहीं करती है और सबके साथ समान व्यवहार होता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी फैन्स भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पर लगातार निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि बाीसीसीआई के दबाव में आईसीसी काम करती है. जब बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत हुई तो बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के फैन्स बौखला गए थे.
तब उन्होंने मैदानी अंपायरों पर भारतीय टीम व बीसीसीआई के दबाव में गीले मैदान पर मुकाबला शुरू कराने का आरोप लगाया. उससे पहले जब भारत-पाकिस्तान मैच में नो-बॉल को लेकर काफी विवाद हुआ था तब भी बीसीसीआई पर निशाना साधा था. अब इन सभी आरोपों पर बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी का जवाब आया है.
रोजर बिन्नी ने कहा, 'आईसीसी किसी को फेवर नहीं करती है और सबके साथ समान व्यवहार होता है. रोजर बिन्नी ने कहा, 'यह सही नहीं है, मुझे नहीं लगता कि हमें आईसीसी फेवर करती है. सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है. ऐसी बातें कहने का कोई मतलब नहीं बनता है. हमें दूसरी टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है.'
पाकिस्तान का दौरा हमारे हाथ में नहीं: बिन्नी
रोजर बिन्नी से यह भी सवाल किया गया कि क्या भारतीय टीम 2023 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है. यह भारत सरकार के हाथों में हैं, उन्हें इस मामले में अनुमति देनी होगी.' केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी.
अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विषय पर कहा था, 'खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. हम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है. आतंकवाद की आड़ में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









