
T20 World Cup: हार के बाद ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोए थे रोहित शर्मा, खिलाड़ियों ने संभाला!
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर खत्म हो चुका है. अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोए थे और उन्हें साथी खिलाड़ियों ने किसी तरह संभाला था.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम पहले भी एक-एक बार टी20 चैम्पियन बन चुकी है.
ड्रेसिंग रूम में था रोहित का रो-रोकर बुरा हाल!
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे और उन्हें डगआउट में रोते हुए देखा गया था. अब यह भी पता चला है कि रोहित शर्मा हार के बाद ड्रेसिंग रूम में भी फूट-फूटकर रोए थे और उन्हें साथी खिलाड़ियों ने किसी तरह संभाला था. हालांकि बाद में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ कप्तान रोहित ने भी साथी खिलाड़ियों को संबोधित किया था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम मीटिंग में कहा कि टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है और जितनी मेहनत की गई है उससे सभी को गर्व होना चाहिए. रोहित शुरुआत में तो कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे. फिर बाद उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया. रोहित का भी मानना यही था कि टीम ने पिछले तीन हफ्तों में अच्छा खेल दिखाया है. टीम के कुछ सदस्यों ने कहा कि उन्होंने इससे पहले रोहित को पहले इतना इमोशनल होते नहीं देखा था. टीम मैनेजमेंट ने दो रिजर्व गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को थैंक्स कहा, जिन्होंने नेट्स में काफी पसीना बहाया.
रोहित शर्मा से थी उम्मीद लेकिन...
2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है. ऐसे में सबको आस थी कि रोहित शर्मा इस बार खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल होंगे. रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार खिताब जीते हैं, इसलिए उम्मीदें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थीं. लेकिन रोहित आईसीसी के नॉकआउट खेलों में टीम इंडिया के निराशाजनक रिकॉर्ड में सुधार नहीं कर सके. रोहित शर्मा का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस बार के टी20 विश्व कप में काफी खराब रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









