
T20 World Cup: श्रीलंका-इंग्लैंड की टीमों में बड़े बदलाव, ये खिलाड़ी स्क्वॉड में हुए शामिल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुछ टीमों को चोटों से दो-चार होना पड़ा है. इसी कड़ी में एशियाई चैम्पियन श्रीलंका ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. वहीं इंग्लैंड और यूएई को एक-एक खिलाड़ी बदलना पड़ा है. टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने इन चारों खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर आयोजन हो रहा है. इस टू्र्नामेंट के शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही कुछ टीमों को चोटों से दो-चार होना पड़ा है. जहां एशियाई चैम्पियन श्रीलंका ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. वहीं इंग्लैंड और यूएई को एक-एक खिलाड़ी बदलना पड़ा है. टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने इन चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी है.
रजिता-बंडारा श्रीलंकाई टीम में
श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज कासुन रजिता को चोटिल दुष्मंता चामीरा की जगह शामिल किया गया. चमीरा बाएं पैर में चोट के कारण बाहर हो गए थे. रजिता इस समय श्रीलंका में हैं और जल्द ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. श्रीलंका के ही धनुष्का गुणातिलक भी बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए. गुणातिलक की जगह टीम के रिजर्व खिलाड़ी अशेन बंडारा को मुख्य स्क्वॉड से जोड़ा गया है.
टॉप्ली भी टूर्नामेंट से हुए बाहर
चमीरा अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने 3 विकेट लेकर यूएई के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. चमीरा को बाएं पैर में चोट के कारण एशिया कप भी बाहर होना पड़ा था. उधर इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को रीस टॉप्ली की जगह टीम में शामिल किया है. टॉप्ली का बायां टखना चोटिल हो गया है और वह आस्ट्रेलिया में ही हैं. वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) टीम में रिजर्व प्लेयर फहद नवाज चोटिल जवार फरीद की जगह लेंगे. जवार के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है.
आईसीसी की मंजूरी लेना जरूरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









