
T20 World Cup: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मौका आज, ग्रुप-1 का सेमीफाइनल समीकरण होगा तय!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ग्रुप-1 में दो मुकाबले होने हैं. दोनों मैच के बाद काफी हद तक इस ग्रुप का सेमीफाइनल समीकरण तय हो जाएगा. पहला मैच न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. जबकि इसके ठीक बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अफगानिस्तान से होनी है.
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज दो अहम मुकाबले होने हैं. पहला मैच न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. जबकि इसके ठीक बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अफगानिस्तान से होनी है. यह दोनों ही मुकाबले एडिलेड के मैदान पर खेले जाएंगे.
इन दोनों ही मैचों के बाद काफी हद तक तय हो जाएगा कि ग्रुप-1 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मजबूत दावेदार कौन होगा. इस ग्रुप में तीन टीमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर 5-5 पॉइंट्स हैं. यदि आज न्यूजीलैंड जीतता है, तो वह अपने बेहतरीन नेट रनरेट के चलते क्वालिफाई कर जाएगा.
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को जीतना जरूरी
जबकि ऑस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीतता है, तो उसे कल (5 नवंबर) होने वाले इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच पर निर्भर रहना होगा. यदि इंग्लैंड भी मैच जीत लेता है, तब नेट रनरेट देखा जाएगा. उसी के आधार पर ग्रुप-1 से दूसरी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी. यानी साफ है कि अब न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तीनों को ही अपने आखिरी मैच जीतना जरूरी होगा.
ग्रुप-1 में श्रीलंका की स्थिति क्या है?
इस ग्रुप में श्रीलंका टीम भी है, जिसका आखिरी मैच कल इंग्लैंड से होना है. श्रीलंका टीम के अभी 4 अंक हैं. यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के मैच पर डिपेंड है. यदि इन दोनों में से कोई भी एक टीम अपना मैच हारती है और श्रीलंका अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराती है, तो उसका सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









