
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हैं छह मुकाबले, जानें सभी मैचों का रोमांच
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. देखा जाए तो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इन छह मैचों में से पांच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है वहीं एक में पाकिस्तानी टीम हावी रही थी.
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है. एक बार फिर दोनों पड़ोसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आमने-सामने होने वाली हैं. 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस ब्लॉकबस्टर मैच में भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं, बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते दिखेंगे.
देखा जाए तो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इन छह मुकाबलों में से पांच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है वहीं एक में पाकिस्तान टीम हावी रही थी. आइए विस्तार से जानते हैं इन सभी छह मैचों के बारे में-
1. 2007 विश्व कप ग्रुप मैच: टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत सबसे पहले 2007 में हुई थी. डरबन में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने भी सात विकेट खोकर यही स्कोर बनाया था. इसके बाद मैच का फैसला बॉल आउट में निकला था जहां भारत ने 3-0 से बाजी मारी थी. भारत की ओर से हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और रॉबिन उथप्पा ने स्टंप्स पर बॉल हिट की. जबकि पाकिस्तान के लिए शाहिद आफरीदी, उमर गुल और यासिर अराफात ने बॉल फेंकी लेकिन किसी की भी बॉल ने स्टम्प पर हिट नहीं की.
2. 2007 विश्व कप फाइनल: टी20 विश्व कप के इतिहास का यह सबसे बड़ा मुकाबला कहा जाता है. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/5 का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. गंभीर के अलावा रोहित शर्मा ने आखिरी ओवरों में नाबाद 30 रनों की अहम पारी खेली.
जवाब में पाकिस्तानी टीम ने अपने छह विकेट 77 रनों पर गंवा दिए थे. लेकिन एक बार फिर मिस्बाह उल हक (43 रन) ने भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन कर खड़े हो गए. मिस्बाह ने यासिर अराफात (15) और सोहेल तनवीर (12) के साथ उपयोगी साझेदारियां कर पाकिस्तान को जीत की स्थिति में ला दिया था. पाकिस्तान को आखिरी चार गेंदों पर छह रन बनाने थे, लेकिन जोगिंदर शर्मा ने मिस्बाह को श्रीसंत के हाथों लपकवाकर भारत को यादगार जीत दिला दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









