
T20 World Cup: टी-20 वर्ल्डकप में दिखेगा युवा जोश, अर्शदीप-नसीम समेत इन 5 पर निगाहें
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप में इस बार बड़े स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवा प्लेयर्स पर भी नज़रें होंगी. पांच ऐसे खिलाड़ियों पर नज़र डालते हैं, जो टी-20 वर्ल्डकप 2022 में धमाल मचा सकते हैं. अर्शदीप सिंह, नसीम शाह समेत अन्य खिलाड़ी कौन हैं, जानिए...
टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है. हर टीम की तैयारी पूरी है, सभी ने अपने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है. अब नज़रें सिर्फ एक्शन पर टिकी हैं, कई बड़े स्टार इस टी-20 वर्ल्डकप में धमाल मचाएंगे. लेकिन नज़र युवा खिलाड़ियों पर भी होगी, जिन्होंने इसी साल अपने दमदार खेल से दुनियाभर में नाम कमाया है. ऐसे ही टॉप-5 युवा खिलाड़ियों पर नज़र डालते हैं... 1. अर्शदीप सिंह (भारत): 23 साल के अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं, जिनपर इस वर्ल्डकप में नज़र रहेगी. जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से अर्शदीप पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है. वह आईपीएल में छाए रहे हैं, साथ ही टीम इंडिया के लिए 13 टी-20 मैच में उन्होंने 19 विकेट निकाले हैं. जिसमें कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस भी हैं. 2. वृत्य अरविंद (यूएई): यूएई के विकेटकीपर बल्लेबाज वृत्य ने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. टी-20 वर्ल्डकप के क्वालिफायर में करीब 90 के औसत से रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 5 पारियों में 267 रन बनाए हैं. 20 साल के इस युवा प्लेयर ने साल 2020 में टी-20 डेब्यू किया था, जिसके बाद से वह अपनी टीम की रीढ़ बने हुए हैं. 3. फज़लहक फारूकी (अफगानिस्तान): 22 साल के फजलहक फारूकी ने इस साल अपनी टीम के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. 20 से कम की औसत और 17 विकेट, वो भी 7 से कम की इकॉनोमी रेट के साथ, जिसने उनकी तरफ हर किसी का ध्यान खींचा है. बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज में हाल ही में एशिया कप में भी बेहतर प्रदर्शन किया था. 4. ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका): फ्रेंचाइजी लीग में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से हर किसी का ध्यान खींचने वाले ट्रिस्टन स्टब्स पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टब्स ने अभी तक 8 ही मैच खेले हैं, लेकिन निचले क्रम में आकर जिस तरह से वह लंबे शॉट लगाते हैं विरोधी उनसे बचकर रहते हैं. 22 साल का यह प्लेयर 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बरसाता है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी-20 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका की उम्मीदें उनपर टिकी होंगी.
5. नसीम शाह (पाकिस्तान): 19 साल के नसीम शाह ने एशिया कप में अपने दमदार खेल से हर किसी को हैरान कर दिया था. ऐसे में पाकिस्तान की उम्मीदें टी-20 वर्ल्डकप में भी नसीम शाह से होंगी. सिर्फ 6 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले नसीम शाह को हाल ही में कोरोना हो गया था, लेकिन टी-20 वर्ल्डकप के लिए वह पूरी तैयार हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










