
T20 World Cup: काफी दिलचस्प है ग्रुप-1 का समीकरण, मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में 4 नवंबर (शुक्रवार) को एडिलेड ओवल में दो मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मैच न्यूजीलैंड और आयरलैंड का मुकाबला होगा. वहीं दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा. मेजबान टीम यदि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारती है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के मुकाबलों का दौर जारी है.इसी कड़ी में 4 नवंबर (शुक्रवार) को एडिलेड ओवल में दो मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मैच न्यूजीलैंड और आयरलैंड का सामना होना है. वहीं दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा. ग्रुप-1 के ये दोनों ही मुकाबले बेहद अहम हैं.
ऑस्ट्रेलिया को चाहिए बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलियाई टीम यदि अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तभी वह सेमीफाइनल की दौर में बनी रही रहेगी. यदि अफगानिस्तान ने उलटफेर कर दिया तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद हो जाएगा. अफगानिस्तान पर जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका इंग्लैंड को हरा दे.
यदि इंग्लैंड ने श्रीलंका को हरा दिया तब नेट-रन रेट का मामला बनेगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया पीछे है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान पर काफी बड़ी जीत हासिल करनी होगी. केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड के लिए मामला आसान है. यदि न्यूजीलैंड आयरलैंड को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल लगभग में पहुंच जाएगी क्योंकि उसका नेट-रनरेट ग्रुप-1 में सबसे बढ़िया है.
ग्रुप-1 के प्वाइंट टेबल में फिलहाल इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के ही चार मैचों में अब पांच-पांच अंक हैं. न्यूजीलैंड की टीम काफी बेहतर नेट-रन रेट के चलते पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरे और ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे पायदान पर है. खास बात यह है कि इन तीनों ही टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो मैचों में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
उधर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके चार मैचों में चार अंक हैं और उसका नेट-रन रेट माइनस में है. इसके बाद आयरलैंड और अफगानिस्तान का नंबर आता है जो क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. आयरलैंड के तीन और अफगानिस्तान के दो अंक हैं. अफगानिस्तान जहां प्रतियोगिता से आउट हो चुकी है, वहीं आयरलैंड भी लगभग बाहर ही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









