
T20 WC Venue: पर्थ में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी टीम इंडिया, जानें इस ग्राउंड का रिकॉर्ड
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पर्थ स्टेडियम मेंं कुल पांच मुकाबलों का आयोजन होना है. खास बात यह है कि सुपर-12 स्टेज में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला इसी मैदान पर खेलना है. पर्थ स्टेडियम का इतिहास उतना पुराना नहीं है और यहां पर अबतक केवल छह अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस समय मुकाबलों का दौर जारी है. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हो रहे इस विश्व कप में 7 मैदानों पर कुल 45 मैचों का आयोजन किया जाना है. इस दौरान क्वालिफाइंग राउंड के मैच होबार्ट और जिलॉन्ग में आयोजित हुए हैं.. वहीं, सिडनी, मेलबर्न, पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन सुपर-12 स्टेज के मैचों की मेजबानी करने जा रहे हैं. इसके बाद सेमीफाइनल मैच एडिलेड ओवल और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
2019 में हुआ था पहला टी20 इंटरनेशनल
पर्थ स्टेडियम की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यहां पर कुल पांच मुकाबलों का आयोजन होना है. सुपर-12 स्टेज में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला इसी मैदान पर खेलना है. पर्थ स्टेडियम का इतिहास उतना पुराना नहीं है और यहां पर अबतक केवल छह अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ है. पर्थ स्टेडियम ने साल 2019 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया, जब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं.
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने पर्थ में 23 टी20 मैचों में से 13 में जीत हासिल की है और 12 मौकों पर 180 से अधिक का योग बनाया है. इस मैदान पर टी20 में केवल एक मैच में 180 से अधिक रनों का सफल पीछा किया गया है. भारत ने पर्थ में केवल एक मुकाबला खेला है वो भी टेस्ट मैच. साल 2018 में हुए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रनों से हरा दिया था.
एड शीरन और टेलर स्विफ्ट ने 2018 में ऑप्टस स्टेडियम में लाइव कॉन्सर्ट किया. इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाली चेल्सी ने 2018 में 60,000 सीटों वाले ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्लब पर्थ ग्लोरी के खिलाफ एक प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेला था. पर्थ स्टेडियम में लगभग 65 हजार लोग मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
पर्थ में होने वाले मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









