
T20 WC Venue: एडिलेड में जमकर चलता है विराट कोहली का बल्ला, जानें इस ग्राउंड का रिकॉर्ड
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एडिलेड ओवल में एक सेमीफाइनल समेत कुल सात मुकाबले खेले जाने हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच भी दो नवंबर को एडिलेड में मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर इकलौता टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें उसे जीत मिली थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर आगाज हो चुका है. इसी कड़ी में ऐतिहासिक एडिलेड ओवल में भी एक सेमीफाइनल समेत कुल सात मुकाबले खेले जाने हैं. इस मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच भी दो नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा. जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया भी दो दिन बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर अफगानिस्तान से भिड़ेगी.
भारत ने खेला है यहां एक मुकाबला
जैसा कि नाम से पता चलता है इस मैदान का शेप अंडाकार है, जिसके चलते स्क्वायर बाउंड्री काफी बड़ी है. इस स्टेडियम में 53 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है. भारतीय टीम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर इकलौता टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें 'मेन इन ब्लू' ने 37 रनों से जीत हासिल की थी. ओवरऑल एडिलेड ओवल में कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं.
एडिलेड ओवल की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. यहां खेले गए पांच टी20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का औसत स्कोर 181 से अधिक है. स्पिनरों को भी यहां सहायता मिलती है और उन्होंने सभी टी20 को मिलाकर तीन सौ से ज्यादा विकेट लिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के किसी भी ग्राउंड में सबसे अधिक है. 'ऑस्ट्रेलिया दिवस' के अवसर पर कंगारू टीम 26 जनवरी को एडिलेड ओवल में वनडे मैच खेलती है.
कोहली ने यहां लगाए हैं पांच शतक
भारत के विराट कोहली ने एडिलेड ओवल में सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 5 शतक लगाए हैं. कोहली द्वारा किसी मैदान पर लगाए गए यह सबसे ज्यादा शतक हैं. देखा जाए तो भारत ने एडिलेड ओवल में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 29 मैच खेले हैं जिसमें उसने 12 में जीत हासिल की. इसने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर भारतीय टीम 36 रन पर पैक हो गई थी. साल 2012 में भारत-श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच टाई पर छूटा था. एडिलेड ओवल में ही साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









