
T20 WC 2022: वर्ल्ड कप से नामीबिया हुई बाहर... तो फूट-फूटकर रोने लगा ये प्लेयर
AajTak
नामीबिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है. नामीबिया को यूएई ने रोमांचक मैच में सात रनों से मात दी. हार के बाद नामीबियाई खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी. ऑलराउंडर डेविड विसे तो अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाए और रोने लगे.
नामीबिया की टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है. गुरुवार (20 अक्टूबर) को जिलॉन्ग में खेले गए मैच में नामीबिया को यूएई ने सात रनों से मात दी. नामीबिया यदि यह मुकाबला जीत जाती तो वह सुपर-12 में प्रवेश कर लेती. लेकिन अब उसका सपना अधूरा रह गया है. अब नामीबिया के ग्रुप से श्रीलंका और नीदरलैंड को सुपर-12 में जाने का मौका मिला है.
टूर्नामेंट से बाहर होने की निराशा नामीबियाई खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी. ऑलराउंडर डेविड विसे तो अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. विसे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर नामीबिया की उम्मीदें कायम रखी थी, लेकिन आखिरी ओवर में वह पवेलियन लौट गए जिसके बाद टीम ने भी मुकाबला गंवा दिया.
डेविड विसे नामीबिया से पहले साउथ अफ्रीकी टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. 37 साल के विसे ने ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना टी20 डेब्यू किया और 20 मैचों में 24 विकेट लिए. बाद में डेविड विसे ने नामीबिया का रुख किया. विसे ने नामीबिया के लिए अब तक 19 टी20 में 27.76 की औसत से 391 रन बनाए हैं. साथ ही उनके नाम पर 28.76 के एवरेज से 17 विकेट भी दर्ज हैं.
विसे ने बनाए शानदार 55 रन
मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए यूएई ने तीन विकेट पर 148 रन बनाए थे. मुहम्मद वसीम ने 41 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली थी, जिसमें तीन छक्के और एक चौके शामिल रहे. इसके अलावा सीपी रिजवान ने 43 और बासिल हमीद ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. जवाब में डेविड वीसे के 55 रनों के बावजूद नामीबियाई टीम आठ विकेट पर 141 रन ही बना पाई.
मैच के आखिरी ओवर में नामीबिया को 14 रन बनाने थे, लेकिन मुहम्मद वसीम ने केवल छह रन दिए और विसे का विकेट लेकर नामीबिया की उम्मीदें तोड़ दी. यूएई की ओर से बासिल हमीद और जहूर खान ने दो-दो विकेट सफलताएं प्राप्त हुईं. मुहम्मद वसीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









